झारखंड को भारतमाला पैकेज की सौगात देंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, 23 मार्च को करेंगे उद्घाटन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2023

रांची। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को झारखंड में 13,296 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन परियोजनाओं में दिल्ली-कोलकाता और मुंबई-कोलकाता कॉरिडोर और भारतमाला पैकेज शामिल हैं, जिसके तहत रिंग रोड और बाईपास विकसित किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि इनमें से 21 परियोजनाएं राज्य की राजधानी रांची से संबंधित हैं।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में वाणिज्यिक विकास को भी बढ़ावा देगी। पर्यटन को बढ़ावा देने और तेज यात्रा की सुविधा वाली परियोजनाओं के अलावा गडकरी द्वारा राज्य की अपनी यात्रा के दौरान अन्य कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री का यहां गोपाल मैदान में भाजपा की रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम होगा।

प्रमुख खबरें

Lucknow Weather Report: बारिश बनेगी LSG vs DC मैच में विलेन? जानें मौसम का मिजाज

Punjab Kings के कप्तान Shreyas Iyer को लगा तगड़ा झटका, IPL ने Slow Over Rate पर ठोका 12 लाख का Fine

भारत की तरह हमारी मदद करो, अमेरिका के आगे रोने लगा बांग्लादेश

NDA की हैट्रिक पक्की, Assam से PM Modi का Congress पर तीखा हमला, बोले- घुसपैठियों को बसाना चाहती है पार्टी