गडकरी ने खुद को बताया पक्का वाला RSS, कहा- मैं PM पद की दौड़ में नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने खुद को ‘‘पक्का आरएसएस वाला’’ बताते हुए शुक्रवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं और उनके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। गडकरी ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह में आगे बढ़ेगा जबकि ‘‘हम उनके पीछे खड़े हैं।’’ केन्द्रीय मंत्री ने इन अटकलों पर प्रतिक्रिया की कि खंडित जनादेश के मामले में गडकरी प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के आम सहमति के उम्मीदवार होंगे और कहा कि यह ‘‘मुंगेरी लाल के हसीन सपने’’ जैसा है।

इसे भी पढ़ें: मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- जनता dynasty नहीं बल्कि honesty चाहती है

गडकरी ने कहा कि ग्रामीणों, किसानों का कल्याण और सामाजिक-आर्थिक रुपांतरण उनका मिशन है और ‘‘मोदी जी के नेतृत्व में हमारी विचारधारा के अनुसार बहुत काम किया जा चुका और भविष्य में किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस काम में एक समर्थक के रूप में आया हूं और देश के लिए जो भी काम सौंपा जाएगा, मैं करूंगा।’’ गडकरी से जब पूछा गया कि क्यों वह विपक्षी नेताओं के बीच लोकप्रिय हैं तो उन्होंने कहा कि वह कड़ी मशक्कत करने में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जो भी मेरे पास आता है, मेरी सोच सकारात्मक रहती है। मैं अपने अधिकारियों को कहता हूं कि वह मेरे पास आए हैं इसका मतलब है कि उनकी कुछ समस्याएं हैं। इसलिए सकारात्मक रुख अपनाएं और हल करें। उनसे अच्छे ढंग से मिलें। अगर (काम करना) संभव नहीं है तो उन्हें दिक्कतें बताएं कि इसे क्यों नहीं किया जा सकता। मैं राजनीतिक जोड़-घटाव से बर्ताव नहीं करता। यह मेरा स्वभाविक व्यवहार है और इसीलिए विरोधी भी मेरे मित्र बन जाते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास

चंडीगढ़ में हेड कॉन्स्टेबल नितिन सिंह की हत्या, 18 वर्षीय बेटे अरमान को पुलिस ने पकड़ा

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला