गडकरी ने अधिकारियों से कहा: परियोजनाओं में देरी स्वीकार्य नहीं, समयसीमा का कड़ाई से हो पालन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2020

नयी दिल्ली। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजमार्ग परियोजनाओं को तैयार करने में देरी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण कंपनियों से परियोजना क्रियान्वयन की समयसीमा का कड़ाई से पालन करने को कहा। गडकरी ने ऑनलाइन पोर्टल ‘गति’ की भी शुरूआत की। यह प्रगति पोर्टल की तरह है जिसका उपयोग प्रधानमंत्री कार्यालय परियोजनाओं की निगरानी के लिये करता है। उन्होंने तीन लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा, ‘‘परियोजनाओं में देरी स्वीकार्य नहीं है। परियोजना का कार्यक्रम के अनुसार कड़ाई से पालन किया जाए।’’ 

इसे भी पढ़ें: भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य मुश्किल, मगर मुमकिन: गडकरी

गडकरी ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वी के सिंह के साथ ऑनलाइन वेब पोर्टल गति की शुरूआत की।इसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने प्रगति के तर्ज पर तैयार किया है। एक अधिकारी ने कहा कि मंत्री इस पोर्टल के जरिये स्वयं परियोजनाओं पर नजर रख सकेंगे। इससे परियोजनाओं में अगर कोई मुद्दा आता है तो उसका तेजी से निपटान हो सकेगा। इस कदम से राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण में पारदर्शिता के साथ निर्णय लेने में तेजी आएगी। महाराष्ट्र, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, बिहार, ओड़िशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश जैसे पूर्वोत्तर राज्यों की परियोजनाओं की समीक्षा शुक्रवार को की जाएगी।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका