Bihar में सत्ता हासिल करना तेजस्वी यादव की कुंडली में नहीं लिखा हुआ : केंद्रीय मंत्री Lalan Singh

By Prabhasakshi News Desk | Aug 11, 2024

पटना । केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने रविवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव की कुंडली में बिहार में सत्ता हासिल करना नहीं लिखा हुआ है। जनता दल (यू) के पूर्व अध्यक्ष सिंह तेजस्वी यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें राजद नेता ने कहा था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बने रहने से विपक्षी दल की अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने की संभावना अधिक होगी। सिंह ने यहां संवाददाताओं द्वारा तेजस्वी यादव कि उक्त टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ख्याली पुलाव पकाने दीजिए। 

राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने संवाददाताओं से कहा, “यह मतदाता ही हैं जो राजनीतिक नेताओं की कुंडली लिखते हैं कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा या नहीं बनेगा। लोगों ने पहले ही तेजस्वी जी की कुंडली लिख दी है कि वह मुख्यमंत्री बनेंगे…हमारे नेता (तेजस्वी) 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी दावा किया कि ललन सिंह ने पूर्व में तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद और अपने लिए उपमुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया था, लेकिन राजद नेता ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस ने फिर अपनाई बांटो और राज करो की नीति

KL Rahul के तूफानी शतक और Rohit Sharma की पारी से भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 352 रन का लक्ष्य

गिरा दूंगा एटम बम! पुतिन ने दी ऐसी धमकी, कांप गए अमेरिका के सारे यार

Patna की फ्रेंड्स कॉलोनी में कार से बुजुर्ग का शव बरामद, गोली लगने से हुई मौत