14 मई से होगी Money की बारिश, गजलक्ष्मी राजयोग से इन Zodiac Signs की किस्मत चमकेगी

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 22, 2026

ज्योतिष शास्त्र में गजलक्ष्मी राजयोग को सबसे पावन और प्रभावशाली माना गया है। यह योग आर्थिक उन्नति, करियर में तरक्की, मान-सम्मान और संपत्ति में वृद्धि करता है। गजलक्ष्मी राजयोग मुख्य रुप से देवगुरु बृहस्पति और शुक्र के मिलन या शुभ स्थिति से बनता है। 

वृषभ राशि

गज लक्ष्मी राजयोग का शुभ प्रभाव वृषभ राशि  के जातकों को सकारात्मक बदलाव नजर आने वाले है। इस दौरान आपको करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जो लोग व्यापार करते है उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। सिंगल लोगों को जल्दी ही अपना लाइफ पार्टनर मिल जाएगा।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए गज लक्ष्मी राजयोग काफी शुभ रहेगा। आर्थिक नजरिए से यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है और नए आय के स्रोत सामने आएंगे। निवेश के लिए यह समय काफी अच्छा होने वाला है। प्रेम जीवन में आपसा समझ बढ़ेगी, जिससे सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। करियर में सफलता प्राप्त होगी, जिससे सामाज में आपका मान-सम्मान बढ़ जाएगा।

धनु राशि

देव गुरु बृहस्पति- शुक्र की युति से धनु राशि वालों का विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। उन्ननि के नए मार्ग अपने आप खुल जाएंगे। बिजनस के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ समय अच्छे से बिताएं, इसके साथ ही आप फैमिली ट्रिप पर जाने का योग बन रहा है, जहां आप काफी मस्ती करेंगे।

मीन राशि

गज लक्ष्मी राजयोग का शुभ प्रभाव मीन राशि लोगों को मिलेगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान आपके धन और समृद्धि के योग बन रहे हैं। जीवन में खुशियां आएंगी और आप परिवार के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा। आपके जीवन में चल रही पुरानी समस्याएं खत्म हो सकती है। 

प्रमुख खबरें

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट