शेखावत ने ममता बनर्जी पर लगाया विकास के नाम पर धोखा करने का आरोप, बोले- कई लोग बेघर रहने को मजबूर हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2021

कोलकाता। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों के साथ विकास के नाम पर ‘‘धोखा’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके ‘‘जिद्दीपन’’ के कारण कई लोग बेघर रहने को मजबूर हैं। शेखावत ने उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के लिए घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने के दौरान यह बात कही। 

इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस का दावा: भाजपा सत्ता में आई तो पश्चिम बंगाल गंगा में डूब जाएगा 

उन्होंने कहा कि उनके (बनर्जी) जिद्दीपन के कारण लोग बेघर रहने को मजबूर हैं। शेखावत ने कहा कि सिर्फ यही नहीं बनर्जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के फायदों से गरीबों को वंचित किया है ,जिसके कारण लोग कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने पिछले दस वर्षों में विकास के नाम पर लोगों को ठगा है।

प्रमुख खबरें

‘INDIA’ गठबंधन के साझेदारों में मतभेद से पूरे बंगाल में देखने को मिल रहा है त्रिकोणीय मुकाबला

Apple वॉच ने दिल्ली की महिला की बचाई जान, सटीक और उन्नत सुविधाओं के लिए टिम कुक को धन्यवाद दिया, CEO ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस संगठन के असहयोग और अविश्वास के कारण नामांकन वापस लिया : Akshay Kanti Bam

इनकी नीयत में खोट है, इटावा में PM Modi ने खोली Samajwadi Party और Congress के तुष्टिकरण की पोल