गंभीर ने फिर जीता दिल, पीएम केयर्स फंड में देंगे दो साल का वेतन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

नयी दिल्ली।  क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने गौतम गंभीर ने गुरुवार को कोविड-19 महामारी से बचाव के लिये सांसद के तौर पर अपना दो साल का वेतन आपात स्थिति प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में देने का फैसला किया। पूर्वी दिल्ली से भाजपा के लोकसभा सांसद ने अपने ट्विटर पेज पर लोगों से इस महामारी से बचाव के लिये योगदान देने की अपील की। गंभीर ने कहा, ‘‘लोग पूछते हैं कि उनका देश उनके लिये क्या कर सकता है। असली सवाल तो यह है कि आप अपने देश के लिये क्या कर सकते है। मैं अपना दो साल का वेतन पीएम केयर्स फंड में दान कर रहा हूं। आपको भी आगे आना चाहिए।’’ गंभीर ने इससे पहले अपना एक माह का वेतन और सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम कोष से एक करोड़ रुपये देने का फैसला किया था। कोविड-19 के कारण देश में अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि लगभग 2000 लोग संक्रमित हैं। विश्व भर में वायरस के कारण 40,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रमुख खबरें

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया