Russia Ukraine War में पलट गया खेल, इलाके खाली कर रूसी लोग भागने के लिए मजबूर

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2024

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के आदेश के बाद रूस और यूक्रेन की लड़ाई नए मोड़ पर पहुंचती जा रही है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद इस तरह का नजारा पुतिन को देखने को मिल रहा है। यूक्रेनी सेना रूस के भीतर तक घुस आई है। ढाई साल में पहली बार यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर जेलेंस्की को लग रहा है कि अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे। दरअसल, अब यूक्रेन की सेना पुतिन के गढ़ में घुसकर हमले बोल रही है। ठीक उसी अंदाज में जैसा की पुतिन की सेना यूक्रेन पर हमले बोलती है। दुनिया को इस बात का भी डर सता रहा है कि कहीं पुतिन अब कोई बड़ा कदम न उठा ले। रूस के कस्र्क इलाके में भीषण लड़ाई छिड़ी हुई है। जिससे पुतिन खुद हैरान हैं क्योंकि उन्हें यहां रह रहे 76 हजार नागरिकों को युद्ध ग्रस्त इलाका खाली करने को कहना पड़ा है। लगभग पांच दिनों तक यूक्रेनी हमलों के बाद युद्ध के सीमावर्ती इलाकों के लोगों को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है। 

जेलेंस्की अपने सैनिकों को शाबादी देते नजर आ रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पहली बार यह बात स्वीकार की है कि उनकी सेना ने रूस के कस्र्क क्षेत्र पर हमला किया हैं। यूक्रेनी सेना रूस की सीमा के 10 किमी अंदर तक पहुंच गई है। जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन की सेना युद्ध को आक्रामक क्षेत्र की ओर धकेल रही है। जेलेंस्की ने यूक्रेन के रक्षा बलों को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने रूस में ऑपरेशन पर देश के वरिष्ठ सैन्य कमांडर ओलेक्सांद्र सिस्र्की के साथ चर्चा की थी। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh पर रूस ने ऐसा क्या ऐलान किया, भारत को भी हो गई टेंशन!

 दो लोगों की मौत  

रूस के कस्र्क क्षेत्र पर यूक्रेन द्वारा किए गए हमले में 13 लोग घायल हो गए। रूसी हमले में कीव क्षेत्र में दो लोगों की मौतः रूस द्वारा यूक्रेन के कीव में रविवार रात भर किए गए ड्रोन और मिसाइल हमले में चार वर्षीय लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई। 

प्रमुख खबरें

Messi कार्यक्रम विवाद: Reporter TV के परिसरों पर Kerala SIT ने की तलाशी

Supreme Court ने दिव्यांग सैनिकों की Disability Pension पर केंद्र की 271 याचिकाएं खारिज कीं

सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट फेक करेंसी केस में NIA ने की मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

बालाघाट में बच्चों की मौत पर Congress हमलावर, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग