हम कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र...बिहार में हो गया खेल, पशुपति पारस ने बीजेपी को दी सीधी धमकी?

By अभिनय आकाश | Mar 15, 2024

आरएलजेपी की तरफ से आज संसदीय दल की  बैठक बुलाई गई। दिल्ली में पशुपति पारस के आवास पर दोपहर के तीन बजे ये बैठक हुई। पार्टी के सामने मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए दिल्ली में केंद्रीय मंत्री और आरएलजेपी के अध्यक्ष पशुपति पारस के आवास पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी संसदीय बोर्ड की बैठक में मौजूद रहे। पशपुति पारस ने बैठक के बाद मीजिया से बात करते हुए हाजीपुर से चुनाव लड़ने की बात को दोहराया और इसके साथ ही कहा कि सीटों को लेकर हमारी किसी से कोई बातचीत नहीं हुई है। 

इसे भी पढ़ें: फॉर्म में चल रहे सात्विक-चिराग की जोड़ी All England Championship में करेगी भारत की अगुवाई

एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट किया करते हुए कहा कि एनडीए के सदस्य के रूप में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक में हमने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बिहार में सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। इसकी घोषणा उचित समय पर की जाएगी।  इसके बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करता हूं। एनडीए के साथ जो हमारा पुराना गठबंधन रहा है उसे आज पुनः एक नई मजबूती देने का कार्य हुआ। चिराग की बीजेपी के शीर्ष नेताओं से बैठक के बाद ये खबर आने लगी कि चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीटें बिहार में दी जा सकती है। वहीं उनके चाचा और आरएलजेपी को एक भी सीट नहीं मिल सकती है।  

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर

Riyadh के King Khalid Airport पर मिसाइल दागकर 12 लोगों की हत्या, 300 से ज्यादा घायल

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है