बिहार के बगहा में Gandak River का तटबंध 10 मीटर टूटा, तीन गांवों में बाढ़ का खतरा

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 29, 2026

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र में उफनती गंडक नदी के किनारे चंपारण तटबंध का करीब 10 मीटर हिस्सा सोमवार शाम टूट गया, जिससे तीन गांवों के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जल संसाधन विभाग (डब्ल्यूआरडी) ने सोमवार शाम जारी बयान में बताया कि बगहा ब्लॉक के खैरटवा गांव के पास तटबंध में यह कटाव उस समय हुआ, जब गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान 90.90 मीटर से करीब 35 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया।

इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वैशाली, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

प्रमुख खबरें

Pune में शिवसेना MLC Neelam Gorhe के बंगले में चोरी, आरोपी छात्र गिरफ्तार

Haryana के Ambala में निर्माणाधीन इमारत गिरने से 6 लोगों की मौत, FIR दर्ज

Kanpur विमान हादसा: AAIB की रिपोर्ट में खुलासा, Garg Aviation ने नहीं किया था निगरानी नियमों का पालन

Bhagat Singh का Lucknow से जुड़ाव: Kakori Action पर उनके लेखन को Dastangoi में पेश करेंगे कलाकार