गांधी परिवार का संविधान को कुचलने का इतिहास रहा है: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 29, 2025

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार का संविधान को कुचलने का इतिहास रहा है।

मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अपने को अंग्रेजी शासन का असली उत्तराधिकारी मानने वाले गांधी परिवार को भारत के संविधान से कभी कोई खास लेना-देना नहीं रहा बल्कि उसे ‘कुचलने’ का इतिहास रहा है।” मौर्य ने कहा “अंग्रेजियत’ में डूबा गांधी परिवार अगर कायदे से भारतीय संविधान पर अमल करता, तो उसे आज संविधान अपने ‘माथे पर लेकर घूमना’ नहीं पड़ता।

प्रमुख खबरें

Ayurvedic Diet for Winter: सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए इन खाद्य पदार्थों का सेवन, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हैदराबाद में The Raja Saab के गाने के लॉन्च पर अभिनेत्री Nidhi Agarwal की सुरक्षा पर सवाल, बेकाबू भीड़ ने घेरा

ये छोटे सूअर...देसी अंदाज में Europe के नेताओं पर बुरी तरह भड़के पुतिन

Ashes: Joe Root के खिलाफ Pat Cummins का शानदार प्रदर्शन जारी, टेस्ट में 12वीं बार किया आउट