जर्मनी में सरकार पर राहुल गांधी के बिगड़े बोल, बीजेपी ने कहा- भारत विरोधी ताकतों को एकजुट करने के लिए जाते हैं विदेश

By अभिनय आकाश | Dec 23, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि भारत का संस्थागत ढांचा पूरी तरह से खतरे में है और इसका इस्तेमाल सत्ताधारी भाजपा के पक्ष में हथियार के तौर पर किया जा रहा है। बर्लिन के हर्टी स्कूल में गांधी के भाषण पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता पर विदेशों में भारत का अपमान करने का आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने मंगलवार को जर्मनी में हुई एक बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयानों पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता विदेशी धरती पर अराजकता, अशांति और भारत की विफलता का माहौल बना रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने मनरेगा और लोकतंत्र दोनों पर बुलडोजर चला दिया..., VB G RAM G Act पर राहुल गांधी का नया वार

भंडारी ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस अपने वैचारिक संरक्षक जॉर्ज सोरोस के साथ मिलकर भारतीय लोकतंत्र में अराजकता और अशांति फैलाना चाहती है। राहुल ऐसी भारत विरोधी ताकतों को एकजुट करने के लिए विदेश जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भारत की वैश्विक छवि और लोकतांत्रिक ढांचे को लगातार कमजोर करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी "भारतीय लोकतंत्र से नफरत करती है" और "भारत की प्रगति से नफरत करती है।

प्रमुख खबरें

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर

China की Geely और Renault का 3000 करोड़ी दांव, भारत में बनेंगे Next-Gen Hybrid इंजन

अब Vaibhav Sooryavanshi के छोटे भाई Aashirwad का तूफान, ठोके लगातार दो Century