फिर दुर्घटनाग्रस्त हुई गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, मवेशी से टकराने के कारण अगला हिस्सा टूटा

By अंकित सिंह | Oct 29, 2022

गांधीनगर और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से एक बार फिर से हादसे का शिकार हो गई है। यह हादसा वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस के सामने एक गाय आ गई। गाय से टकराने के बाद ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इतना ही नहीं, ट्रेन में पानी की आपूर्ति भी बाधित हुई है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही बंदे भारत एक्सप्रेस के सामने अचानक एक गाय आ गई। गाय से टक्कर खाने के बाद बंदे भारत का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना तब की है जब बंदे भारत एक्सप्रेस वलसाड के अतुल रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी। उस वक्त सुबह के करीब 8:17 हुए थे। 

इसे भी पढ़ें: नया भारत अतीत की चुनौतियों पर काबू पा रहा और तेजी से आगे बढ़ रहा, ऊना में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

घटना के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस लगभग 26 मिनट तक वहां रुकी रही। इसके बाद 8:45 पर उसे रवाना किया गया। वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर और बीसीयू कवर डैमेज हो गया है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब बंदे भारत एक्सप्रेस मवेशी से टकराई है और उसे नुकसान हुआ है। इससे पहले भी मवेशियों से टकराने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त हुई थी। गांधीनगर-मुंबई सेंट्रल बंदे भारत एक्सप्रेस अब तक दो बार पशुओं के झुंड से टकरा चुकी है। आज यह तीसरी घटना है। भारतीय रेलवे के मुताबिक मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अतुल के पास आज सुबह 8.17 बजे वंदे भारत ट्रेन गुजरने के साथ मवेशी से टकराने की घटना हुई। 

इसे भी पढ़ें: अब इस राज्य को मिलने जा रही है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, गुरुवार को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

भारतीय रेलवे ने बताया कि ट्रेन मुंबई सेंट्रल से गांधीनगर की यात्रा पर थी। घटना के बाद ट्रेन को करीब 15 मिनट तक रोके रखा गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है, सिवाय फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच के नोज कोन कवर पर नुकसान के। ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इस पर जल्द से जल्द सुधार दिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Maharashtra में Love Jihad या अवैध धर्म परिवर्तन कराने वालों की अब खैर नहीं, सरकार लाई सख्त कानून

Ekadashi Vrat 2026:पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये खास चीजें, जानें Puja Samagri और सही विधि

Rahul Gandhi ने कांशी राम को किया याद, भड़कीं Mayawati बोलीं- Congress की चाल से सतर्क रहें

Nitish Kumar के बाद Bihar की कमान किसके हाथ? JDU सांसद बोले- NDA आलाकमान करेगा फैसला