गोवा में गणेश उत्सव धूमधाम से शुरू, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, आर्कबिशप ने शुभकामनाएं दीं

By Renu Tiwari | Aug 27, 2025

गोवा में बुधवार को 10 दिवसीय गणेश उत्सव पारंपरिक उत्साह और श्रद्धाभाव के साथ शुरू हुआ। राज्य भर के लोगों ने अपने-अपने घरों में गणेश की मूर्तियां स्थापित कीं। राज्य की लगभग 70 प्रतिशत आबादी हिंदुओं की है, ऐसे में यह उत्सव लगभग हर घर में मनाया जाता है। मंगलवार रात को मूर्तियों को घर लाने के बाद श्रद्धालुओं ने सुबह भगवान गणेश के आगमन की खुशी में अनुष्ठान किए। राज्य के बाहर या विदेश में काम करने वाले गोवावासी अपने-अपने परिवारों के साथ इस उत्सव को मनाने के लिए अपने पैतृक गांव लौटते हैं।

इसे भी पढ़ें: Trump Tariff Implemented | अमेरिकी टैरिफ पर मोदी की हुंकार- 'दबाव सहेंगे, स्वदेशी नहीं छोड़ेंगे', निर्यातकों पर पड़ेगा भारी असर

विघ्नहर्ता और मंगलमूर्ति भगवान गणेश ज्ञान के शाश्वत प्रतीक और सभी विघ्नों को हरने वाले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आइए, चावथ के दौरान भगवान गणेश का स्वागत करते हुए हम सामूहिक प्रगति, कल्याण और चुनौतियों पर विजय पाने की शक्ति के लिए उनका आशीर्वाद लें।’’ राज्यपाल ने कहा, ‘‘गोवा में चावथ एक त्योहार से कहीं बढ़कर है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत और पारिवारिक बंधनों का उत्सव है।’’ मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा, ‘‘गणेश चतुर्थी सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है जिसे बड़े उत्साह, उमंग और खुशी के साथ मनाया जाता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गणपति बप्पा को गुरु, रक्षक और विघ्नहर्ता माना जाता है। भगवान गणेश ज्ञान, विद्या, धर्म एवं सौभाग्य के प्रतीक हैं और अपने भक्तों के हृदय में विशेष स्थान रखते हैं। गणेश को ‘विघ्नहर्ता’, ‘मंगलमूर्ति’ और प्रथम पूज्य देवता माना जाता है।’’

सावंत ने कहा कि ‘चावथ’ का आगमन लोगों के जीवन में नयी आशा और अपार आनंद की रोशनी भरता है और यह उन परिवारों एवं रिश्तेदारों के पुनर्मिलन का भी प्रतीक है जो भगवान गणेश की पूजा करने और पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं संस्कृति के साथ उत्सव मनाने के लिए अपने पैतृक घरों में एक साथ आते हैं। गोवा और दमन के आर्कबिशप फिलिप नेरी कार्डिनल फेराओ ने कहा, ‘‘मैं गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाने वाले सभी हिंदू भाइयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उन सभी पर कृपा बनाए रखें।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी