इजरायली राष्ट्रपति ने बॉन्डी बीच हमले को 'यहूदियों पर क्रूर हमला' बताया, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एकजुट होने की अपील की

By एकता | Dec 14, 2025

इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को हुई गोलीबारी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को 'यहूदियों पर क्रूर हमला' करार दिया और ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से यहूदी-विरोधी भावना के खिलाफ लड़ाई तेज करने का आग्रह किया है।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया में अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह हमला विशेष रूप से यहूदी समुदाय को निशाना बनाकर किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Sydney Bondi Beach Shooting । बॉन्डी बीच पर गोलीबारी में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में दहशत

हनुक्का त्योहार की रात हुई घटना

सिडनी के मशहूर बॉन्डी बीच पर रविवार को दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें शुरुआती जानकारी के अनुसार 10 लोगों की मौत हो गई है। चश्मदीदों के मुताबिक, हमलावरों ने 50 से अधिक गोलियां चलाई थीं।

इसे भी पढ़ें: मेक्सिको ने बढ़ाया टैरिफ, भारत ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

यह भीषण गोलीबारी आठ दिन के यहूदी त्योहार हनुक्का की पहली रात को हुई। 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों ने रविवार शाम 6.30 बजे (ऑस्ट्रेलियाई समय) के ठीक बाद गोलीबारी शुरू की, जब सैकड़ों लोग इस त्योहार की शुरुआत के मौके पर समुद्र किनारे एक कार्यक्रम के लिए इकट्ठा हुए थे।

प्रमुख खबरें

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल

ट्रंप ने ईरान के साथ टकराव के जल्द खत्म होने का अनुमान लगाया, कहा - हालात बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं

Delhi High Court ने सरकार को DMC में महिला आरक्षण पर शीघ्र विचार करने को कहा

PM की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य Nilesh Shah बोले, मजबूत रहेगी India की Growth