By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2021
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर महंगी कारों की चोरी करने और मणिपुर तथा इंदौर समेत पूरे देश में इन कारों को बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना शारिक हुसैन दुबई से इसे चला रहा है। लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य की 21 कारें बरामद की गई हैं।