Chhattisgarh के कोरबा में 42 वर्षीय एक महिला से सामूहिक बलात्कार, छह आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2024

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 42 वर्षीय एक महिला से सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस ने छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जिले के सिविल लाईंस थाना क्षेत्र में एक महिला से बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने संदीप यादव (30), राजेश कुमार (24), गुलशन गीदौडे (24), गुलशन नटराज (25), अजय खैरवार (22) और गुड्डू साहू (20) को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि महिला ने पुलिस में शिकायत की है कि बीती रात जब वह घर पर अकेली थी तब ये सभी युवक उसके घर में जबरन घुस आये और उन्होंने डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी क्षेत्र के पुराने बदमाश हैं तथा जेल भी जा चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Odisha Pharma Summit | भुवनेश्वर में 16 दिसंबर को होगा ‘ओडिशा फार्मा समिट’

दिल्ली में फिर छाया घना ज़हरीला स्मॉग, AQI गंभीर श्रेणी में बरकरार, कम विज़िबिलिटी के कारण उड़ानों पर भारी असर!

पहलगाम आतंकी हमले का सच अब आएगा सबके सामने बाहर, NIA की चार्जशीट खोलेगी पाकिस्तान के आकाओं का सच?

कर्नाटक के अथानी में वीर शिवाजी महाराज की 25 फीट की प्रतिमा स्थापित, Jyotiraditya Scindia ने किया अनावरण