दरिंदगी की हद पार! दो दिनों तक चारपाई पर बांधकर महिला के साथ किया सामूहिक बलात्कार, सिगरेट और मोमबत्ती से महिला के बदन को जलाया

By निधि अविनाश | Nov 25, 2021

हरियाणा के पलवल से महिला के साथ दो दिनों तक बल्ताकार करने का मामला सामने आया है। बता दें कि महिला को चारपाई में रस्सी से बांधकर दो दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया गया। पहले महिला का मकान खरीदने के बहाने दो युवक उसके पास आए और इसी बीच महिला को नशीला पर्दाथ सुंघा दिया जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई।

बेहोशी के हालत में महिला को आरोपियों ने होडल के हसनपुर रोड स्थित एक मकान ले गए और महिला को चारपाई से बांधकर दो दिनों तक सामूहिक बलात्कार किया। जब महिला को होश आया तो उसने इसका विरोध किया जिसपर आरोपियों ने उसे सिगरेट से जला दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह महिला विधवा है और अपने बच्चों के साथ पलवल की एक कॉलोनी में रहती है।

इसे भी पढ़ें: गांव की लड़की को अगवा कर किया था रेप, कोर्ट ने सुनाई जिंदगी भर जेल में रहने की सजा

पीड़िता ने महिला थाने में केस दर्ज करते हुए बताया कि, 20 नवंबर को उसके पास फोन आया था। फोनपर अनजान शख्स ने महिला को भाभी कहकर बुलाया और कहा कि, वह महिला का गांव वाला घर खरीदना चाहता है तो उसे दिखा दो। पीड़िता ने कहा कि, वह अभी कपंनी में है और जैसे ही छुट्टी मिलती है वह मिलकर घर दिखा देगी। शाम करीब साढ़े सात बजे महिला पलवल के बस अड्डे पहुंची जहां दो बाइक सवार लोग उसे बाइक पर बैठाकर मकान देखने को चले गए। आरोप है कि, जैसे ही वह घर के करीब पहुंचे तो शख्स ने महिला को नशीला पर्दाथ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गई।

बेहोशी के हालत में दोनों अनजान शख्स महिला को मकान के अंदर ले घए और चारपाई से बांधकर दो दिनों कर गंदा काम किया। जब वह होश में आई तो अपने आपको सुनसान कमरे में अकेले पाया। आरोप लगाया जा रहा है कि, महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और जब भी वह इसका विरोध करती तो उसे सिगरेट और मोमबत्ती से जलाते। जब आरोपी शराब लेने मकान से गए तभी मौका पाकर पीड़िता ने मुंह से रस्सी खोली और जैसे-तैसे गांव पहुंची और पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस नंबर के आधार पर आरोपियों की जांच शुरू कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि, जल्द इस मामले में फरार आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। 

प्रमुख खबरें

लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरण के बाद मोदी आगे हैं : Amit Shah

Karnataka Sex Scandal Case । पीड़ितों की हुई पहचान, संपर्क साधने में जुटी SIT Team, रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश में महिला T20 विश्व कप के Group A में

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप! लगभग 2 साल बाद टूटा रिश्ता