दिल्ली घूमने आई थी, फिर दोस्तों ने घर में कैद करके किया सामूहिक बलात्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

नोएडा। जिले के थाना कासना क्षेत्र स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी में एक महिला को बंधक बना कर 2 लोगों ने उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी (ग्रामीण) विनीत जायसवाल ने सोमवार को बताया कि जनपद आगरा की रहने वाली एक महिला को घुमाने का झांसा दे कर राकेश नामक व्यक्ति ग्रेटर नोएडा स्थित पार्श्वनाथ सोसाइटी ले कर आया।

इसे भी पढ़ें: मीटू अभियान में आलोक नाथ और सौमिक सेन का नाम आने से थी हैरान: माधुरी दीक्षित

राकेश भी आगरा का रहने वाला है। राकेश और पार्श्वनाथ सोसायटी के मकान नंबर 1001 में रहने वाले आफताब चड्ढा ने महिला को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। एसपी ने बताया कि महिला ने बीती रात किसी तरह पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: फ्रांस में 2018 में बलात्कार की शिकायतें तेजी से बढ़ी: गृह मंत्रालय

उन्होंने बताया कि आरोपी आफताब चड्डा के पिता आर्मी में मेजर के पद पर तैनात थे। उन्होंने बताया कि महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जायसवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक बलात्कार करने की बात स्वीकार की है। दोनों को आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

प्रमुख खबरें

Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर इस मुहूर्त में करें पूजा, मिलेगा निरोगी काया का Blessing

US-Israel vs Iran War | अब कम से कम 1 टन के वॉरहेड वाली मिसाइलों से होगा हमला, ईरान की नई चेतावनी

क्या खत्म हो गया Babar Azam का वनडे करियर? Pakistan Cricket Team कप्तान Shaheen Afridi ने तोड़ी चुप्पी

UCC Gender Equality | समान नागरिक संहिता: निजी कानूनों में लैंगिक भेदभाव का समाधान है UCC- सुप्रीम कोर्ट