Gangs of Godavari Promotion | स्टेज पर एक्ट्रेस को धक्का देने पर ट्रोल हुए Nandamuri Balakrishna | Watch Video

By रेनू तिवारी | May 30, 2024

तेलुगु सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसकी वजह से वे ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। इस वीडियो में दिग्गज एक्टर फिल्म इवेंट में साउथ की एक्ट्रेस अंजलि को धक्का देते नजर आए। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेलुगु सुपरस्टार को ट्रोल किया जा रहा है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि बुधवार को अंजलि और नंदमुरी बालकृष्ण की अपकमिंग 'गैंग्स ऑफ गोदावरी' की प्री-रिलीज आयोजित की गई थी। इस इवेंट में नंदमुरी बालकृष्ण और अंजलि के अलावा विश्वक सेन और नेहा शेट्टी भी शामिल हुए थे।

इसे भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show के ट्रेलर में दिखी Janhvi Kapoor की अजीब हरकतें, Netflix ने शेयर करके कहा- 'सॉरी'

बाल-बाल बचीं अंजलि

यह कार्यक्रम नंदामुरी की आने वाली फिल्म के प्रमोशन के लिए आयोजित किया गया था। जब अभिनेता और उनकी आने वाली फिल्म की पूरी स्टार कास्ट कार्यक्रम में प्रमोशन के लिए मंच पर पहुंची, तो सभी सितारे कैमरों के सामने पोज देने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने आगे बढ़ने के लिए अंजलि को इतनी जोर से धक्का दिया कि अभिनेत्री बाल-बाल गिरते-गिरते बचीं। इस दौरान मंच पर मौजूद बाकी सितारे भी चौंक गए और अंजलि को देखने लगे। हालांकि अंजलि ने इस पर जोर से हंसी उड़ाई, लेकिन नंदामुरी की यह हरकत सोशल मीडिया यूजर्स की नजरों से बच नहीं पाई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही लोगों ने अभिनेता की आलोचना शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'अरे, कुछ तो शर्म करो..' दूसरे ने लिखा, 'यह सबसे घटिया आदमी है, दुख की बात यह है कि महिला कलाकारों को अक्सर अवसर खोने के डर से ऐसी घटनाओं पर हंसना पड़ता है।' एक अन्य ने लिखा, 'यह बहुत अपमानजनक है, वह बहुत घमंडी है।'

प्रमुख खबरें

Nirmala Sitharaman से मिले सम्राट चौधरी, Kosi River पर बांध की DPR बनाने का निर्देश

Odisha के Jajpur में बाढ़ से घर डूबा, 18 घंटे छत पर रखा रहा बुजुर्ग का शव

Vrindavan में Omaxe Mall की शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल

FIH Womens World Cup में नीदरलैंड से 0-2 से हारी भारतीय टीम, डिफेंस ने दिखाया दम