मोहाली में मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर गिरफ्तार: पंजाब पुलिस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 01, 2025

मोहाली में शनिवार को जीरकपुर-अंबाला राजमार्ग पर पुलिस से मुठभेड़ के बाद जबरन वसूली गिरोह में शामिल एक संदिग्ध गैंगस्टर कोगिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया यह जानकारी दी।

यादव ने कहा, मैक्सी के बाएं पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल, मोहाली में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक पिस्तौल बरामद की गई है।

अमृतसर के राजासांसी के रोदाला गांव का निवासी मैक्सी जबरन वसूली के कई मामलों में आरोपी है। डीजीपी ने कहा, वह गोल्डी बरार और गोल्डी ढिल्लों के नेतृत्व वाले जबरन वसूली गिरोह में शामिल था।

हाल ही में, उन्होंने मोहाली के एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाकर 50 लाख रुपये मांगे थे। कनाडा में रहने वाले गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ ​​गोल्डी बरार को भारत सरकार ने आतंकवादी घोषित किया है।

प्रमुख खबरें

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन