होटल व्यवसायी पर जानलेवा हमले के मामले में गैंगस्टर छोटा राजन दोषी करार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2019

मुंबई। यहां की एक विशेष अदालत ने हत्या के प्रयास और उगाही के साल 2012 के एक मामले में गैंगस्टर छोटा राजन और पांच अन्य को मंगलवार को दोषी करार दिया। मुंबई के एक होटल व्यवसायी ने दोषी ठहराये गये इन लोगों के खिलाफ यह मामला दर्ज कराया था। इन लोगों की सजा पर दिन में बहस होगी।

विशेष अदालत के न्यायाधीश ए टी वानखेड़े ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की विभिन्न धाराओं के तहत इन छह लोगों को दोषी ठहराया।इन लोगों पर उपनगर अंधेरी में होटल व्यवसायी बी आर शेट्टी पर उस दौरान गोली चलाने का आरोप था, जब वह अपने मित्र से मिलने जा रहे थे। इंडोनेशिया में अक्टूबर 2015 में गिरफ्तारी के बाद भारत में प्रत्यर्पित किये जाने के बाद से राजन इस समय दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी