गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को जबरन वसूली के मामले में बरी किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2024

ठाणे। ठाणे की एक विशेष अदालत ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को जबरन वसूली के एक मामले में बरी कर दिया। बुधवार को अपने आदेश में, विशेष महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) अदालत के न्यायाधीश अमित एम शेटे ने कहा कि कासकर को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया। न्यायधीश ने बताया कि अभियोजन पक्ष उसके खिलाफ आरोप साबित करने में विफल रहा। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में छह साल के बच्चे को उठा कर ले गया तेंदुआ, मौत

बचाव पक्ष के वकील पुनीत माहिमकर और एमजेडजी शेख ने आरोपों का प्रतिवाद किया एवं अभियोजन पक्ष की दलीलों में खामियां निकाली। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने कहा कि कासकर के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुए हैं। इसी के साथ अदालत ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को बरी कर दिया।

प्रमुख खबरें

IRCTC लाया Kochi से Amazing Hyderabad Tour Package, 12 अक्टूबर से शुरू होगी यात्रा

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर Delhi Police का एक्शन, Atishi समेत 700 हिरासत में

Rajya Sabha चुनाव में गिले-शिकवे भुलाकर साथ आने का समय: Akhilesh Yadav

Parveen Hooda के गोल्ड पर गांव में जश्न, पिता बोले- बेटी ने अपना वादा पूरा किया