उत्तर प्रदेश के आगरा में गैंगस्टर की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 23, 2024

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने कुख्यात अपराधी अली शेर कुरैशी की 1.20 करोड़ रुपये की संपत्ति रविवार को कुर्क कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (लोहामंडी) मयंक तिवारी ने बताया कि लोहामंडी क्षेत्र के रहने वाले अली शेर कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में लूट, अपहरण, बलवा,फिरौती, गुंडा एक्ट समेत अन्य धाराओं में 22 मुकदमे दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि अली शेर पर दो बार गुंडा एक्ट और गैंगस्टर भी लग चुका है। अधिकारी ने बताया कि न्यायालय में जारी मुकदमे के मद्देनजर पुलिस कमिश्रर के कुर्की के आदेश के बाद रविवार को पुलिस ने अभियुक्त की एक करोड़ 20 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की।

रविवार अपराह्न बड़ी संख्या में लोहामंडी थाने से पुलिस बल अली शेर के सैय्यद पाड़ा स्थित आवास पर पहुंचा और कुर्की की कार्रवाई की। तिवारी ने बताया कि आरोपी ने अपराध अनैतिक जरिये से संपत्ति अर्जित की थी और न्यायालय के आदेश पर संपत्ति कुर्क की गयी है।

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।