पूर्व स्पिनर का दावा, गांगुली ने भारतीय क्रिकेट से गुटबाजी और क्षेत्रवाद को किया खत्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2019

नयी दिल्ली। बायें हाथ के पूर्व स्पिनर दिलीप दोशी ने भारतीय क्रिकेट से गुटबाजी और क्षेत्रवाद खत्म करने का श्रेय गुरुवार को पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को दिया। ‘विजार्ड्स- द स्टोर आफ इंडियन स्पिन बालिंग’ किताब के विमोचन के दौरान दोशी ने कहा, ‘‘मैं आपको कह सकता हूं कि हमारे दिनों में आप भारत के लिए तभी खेल सकते थे अगर आप उत्तर भारत के उत्तर भारतीय या मुंबई के महाराष्ट्रियन या दक्षिण से हों। बिहार जैसे पूर्वी राज्यों का क्रिकेटर भारतीय टीम में खेलने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकता था।’’ 

इस किताब के लेखक अनिंदय दत्त हैं। दोशी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट में एकजुटता और भारतीयता लाने वाले पहले भारतीय सौरव हैं। टाइगर (पटौदी) भी थे लेकिन सौरव सबसे आगे हैं।

प्रमुख खबरें

Food Inflation ने बिगाड़ा रसोई का बजट, 4.45% हुई खुदरा महंगाई, आम आदमी की Pocket पर बढ़ा Pressure

Pakistan Terror Strike: KPK में 36 घंटे चला बड़ा ऑपरेशन, 4 कमांडरों समेत 62 उग्रवादी हुए ढेर

CJP Meeting रद्द होने पर Dipke का फूटा गुस्सा, BJP पर Hall मालिकों को धमकाने का लगाया आरोप

Kathmandu Airport पर सुरक्षा घेरा तोड़ भागने की कोशिश, 18kg Thai Marijuana के साथ Punjab के दो तस्कर काबू