गांगुली की दो भूमिकाओं से कोई परेशानी नहीं: KKR सीईओ मैसूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

कोलकाता।सौरव गांगुली की बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) अध्यक्ष और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार के रूप में दो भूमिकायें निभाने के लिये भले ही आलोचना हो रही हो लेकिन कोलकाता नाइटराइडर्स के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि टीम को इससे कोई परेशानी नहीं है। 

हितों के टकराव का सामना कर रहे कैब प्रमुख शुक्रवार को यहां होने वाले आईपीएल मुकाबले में ‘मेहमान’ के रूप में बैठेंगे और उन्हें केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में बैठे हुए देखा जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें: किंग्स इलेवन पंजाब से बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी मुंबई इंडियंस

मैसूर ने कहा, ‘‘वह पूरी तरह से पेशेवर हैं। वह जानते हैं कि अपने कर्तव्यों को कैसे निभाया जाये। हम जो कुछ कर रहे हैं, वह उसका पूरा समर्थन करते हैं। हमें इससे जरा भी परेशानी नहीं है।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह