गांगुली ने राजनीति से जुड़ने के सवाल पर कहा- मौके आते हैं, लेकिन देखते हैं क्या होता है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में उतरने को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच घुमा फिराकर कहा कि देखते हैं कैसे मौके मिलते हैं और क्या होता है। गांगुली दिल के दौरे के बाद एंजियोप्लास्टी कराने के बाद कोलकाता में अपने निवास पर आराम कर रहे हैं। वह जानते हैं कि 27 मार्च से 29 अप्रैल तक होने वाले आठ चरण के चुनावों से पहले उनके राजनीति में विशेषकर भाजपा से जुड़ने की अटकलें चल रही हैं। गांगुली से जब पूछा गया कि क्रिकेट प्रशासन के बाद अगला क्या? तो उन्होंने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘‘देखते हैं आगे क्या होता है, कैसा मौका आता है, हम इसी से फैसला करेंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी तय कर सकती है 60 उम्मीदवारों के नाम, TMC जारी कर सकती है पहली सूची, जानें बंगाल चुनाव की पूरी डिटेल

गांगुली ने कहा कि उनकी जिंदगी काफी हैरानी भरे उतार चढ़ावों से भरी रही है और उन्हें कभी भी पता नहीं होता कि उनके लिये आगे क्या होगा। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं भारतीय कप्तान बना था, तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी क्योंकि तब सचिन (तेंदुलकर) कप्तानी कर रहे थे। अगर सचिन ने इस्तीफा नहीं दिया होता तो शायद मैं कप्तान नहीं बना होता। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसी तरह जब मैं बीसीसीआई अध्यक्ष बना तो मुझे बनने से कुछ मिनट पहले नहीं पता था कि मैं बीसीसीआई अध्यक्ष बनूंगा। मेरी जिंदगी इसी तरह की रही है...इसलिये हम देखेंगे कि क्या होता है। ’’ गांगुली ने कहा कि किसी की जिंदगी की विभिन्न चीजों को देखते हुए अवसरों पर विचार करने की जरूरत होती है। उन्होंने कहा, ‘‘अवसर आते हैं और आप कई चीजों से प्रभावित होते हो, आपका परिवार, जीवनशैली, काम, स्वास्थ्य, हम देखेंगे कि क्या होता है। ’’ जब उनसे इंडियन प्रीमियर लीग में दर्शकों को अनुमति नहीं देने के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लीग में दर्शकों को अनुमति देने से काफी ज्यादा बड़ा ‘लाजिस्टिकल’ मुद्दा हो सकता था जो हाल में इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला की तुलना में कहीं ज्यादा मुश्किल होता। 

प्रमुख खबरें

Indian Army ने सैनिकों के लिए शुरू किया Bharat Rice, NAFED करेगा सप्लाई

Kochi जा रहे जहाज में बच्ची से यौन उत्पीड़न, मदरसा शिक्षक गिरफ्तार

CJI Surya Kant से इस्तीफे की मांग पर भड़की BJP, कांग्रेस पर लगाया संस्थाओं को ध्वस्त करने का आरोप

उत्तर प्रदेश में 2 लाख Motor Accident दावे लंबित, बीमा अफसरों को दी जा रही Mediation ट्रेनिंग