गांगुली कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप से हुए थे संक्रमित : अस्पताल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2022

कोलकाता, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) अध्यक्ष सौरव गांगुली की जांच में कोविड-19 के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।  अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि  इसके गंभीर नहीं होने के कारण उन्हें चार दिन बाद छुट्टी दे गयी और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पृथकवास पर रह कर इससे उबर सकते है। अधिकारी ने कहा, गांगुली के नमूनों की जांच में डेल्टा प्लस स्वरूप पॉजिटिव मिला है।  हम इसका इलाज कर रहे हैं।

अस्पताल में उन्हें मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल थेरेपी दी गयी थी। गांगुली को इस साल के शुरू में दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हृदय संबंधी कुछ समस्याओं के कारण उनकी आपात एंजियोप्लास्टी की गयी थी। उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली भी इस साल के शुरू में कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

PAN Card का Misuse रोकें! घर बैठे Free में चेक करें CIBIL Score, फ्रॉड से बचें

टी20 वर्ल्ड कप की मैच फिक्सिंग मामले में गैंगस्टर का हाथ! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा कप्तान पर बनाया था दबाव

Delhi-NCR में Target Killing की बड़ी साजिश नाकाम, Pakistan के ISI एजेंट के 2 गुर्गे गिरफ्तार