महाराष्ट्र के ठाणे में 22 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त, दो व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 22.28 लाख रुपये मूल्य का ‘हाइब्रिड’ गांजा जब्त करने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उल्हासनगर थाने के अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने उनके पास से 1.114 किलोग्राम ‘हाइब्रिड’ गांजा जब्त किया। अधिकारी ने बताया कि उपेंद्रसिंह उर्फ ​​गोली कमलेशसिंह ठाकुर (24) और विशाल हरेश मखीजा (34) नामक दोनों आरोपियों को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि प्रतिबंधित पदार्थ कहां से लाया गया था और आरोपी इसे किसे बेचने की योजना बना रहे थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य