''गणपति बप्पा मोरिया'' के जयकारों से गूंजी मुंबई, सेलेब्स के घर पधारे गणपति बप्पा

By रेनू तिवारी | Sep 02, 2019

'गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरया' के जयकारों की आवाज से इस समय पूरा देश गूंज रहा है क्योंकि आज से गणेश चतुर्थी के पावन पर्व शुरू हो गया हैं। बप्पा का जयकारा लगाकर लोग गणपति को अपने घर लेकर आ रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ मनाते नजर आ रहे हैं। इस त्यौहार का खास जश्न महाराष्ट्र में दिखाई देता है। मुंबई का सबसे अधिक लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल है लालबाग का राजा। जहां लालबाग के राजा के दर्शन करना ही अपने आप में भाग्यशाली हो जाना है। यहाँ मन्नते माँगी जाती है और बताया जाता है कि लोगों की मन्नते पूरी भी होती है।

बॉलीवुड सेलेब्स में इस त्यौहार का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारें चाहे वह किसी भी समुदाय या धर्म के हो गणपति को अपने घर लाते हैं। आइये देखते हैं किस-किस के घर गणपति विराजे हैं-

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने घर में भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की. शिल्पा शेट्टी हर साल इस पर्व पर बड़ी धूमधाम से गणपति जी की मूर्ति अपने घर में स्थापित करती हैं 

हाल ही में फिल्म साहों से फिल्मी पर्दे पर फिर से वापसी करने वाली मंदिरा बेदी भी अपने घर गणपति लेकर आई। 

एक्टर कार्तिक आर्यन भी काफी उत्साह के साथ अपने घर गणपति की मूर्ती लेकर आये।

विवेक ओबेरॉय अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आए साथ ही उन्होंने पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाने की भी लोगों से अपील की।

प्रमुख खबरें

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय