Ganpati Visarjan 2026 के लिए इन सेलेब्स के ट्रेंडी Ethnic Looks से पाएं परफेक्ट स्टाइल

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 23, 2026

गणेश उत्सव पर्व की धूम हर जगह देखने को मिल रही है। अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ इस महोत्सव का समापन हो जाएगा। इसी तैयारी में लोग अभी से लगे हुए हैं। इस दौरान सबके मन में यही आता है कि इस बार विसर्जन के समय वो क्या पहनें, तो आप भी इस चीज को लेकर सोच में हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या पहनें तो हम आपके लिए कुछ एक्ट्रेस की वार्डरोब से ऑप्शन लेकर आए हैं जिन्हें आप ट्राई कर सकते हैं।

अब गणेश विसर्जन का समय काफी नजदीक आ चुका है। अगर आप गणेश विसर्जन में कुछ हटकर एथनिक वियर पहना चाहते हैं, तो आप एक्ट्रेस की कुछ टेंड्री और लाइट वेट ड्रेस को जरुर वियर करें।

कश्मीरी स्टाइल सूट (अवनीत कौर)

गणेश विसर्जन के मौके पर आप सिंपल-सोबर कपड़ा पहनना चाहता हैं, तो आप एक्ट्रेस अवनीत कौर का ये सूट कैरी कर सकती हैं। वैसे ये देखने और पहनने में काफी सुंदर लग रहा है। गौरतलब है कि यह एक कश्मीरी स्टाइल सूट है। इस सूट के नीचे आप पजामा या स्कर्ट को वियर कर सकते हैं।

ऐसे करें स्टाइल- यह कश्मीरी स्टाइल सूट काफी लाइटवेट होते हैं, लेकिन दिखने में भारी नजर आते हैं। इसके साथ ही आप लॉन्ग इयररिंग्स पहन सकती हैं और हल्के मेकअप के साथ हाफ बालों को बांध सकते हैं।

लहंगा चोली (राशा थदानी)

इस बार आप गणेश विसर्जन में थोड़ा हटके तैयार होना चाहती हैं, तो आप राशा थदानी का ये लहंगा चोली वियर कर सकते हैं। वैसे यह थोड़ा भारी हो सकता है लेकिन आप इसमें काफी सुंदर लगेंगी। इस तरह के लहंगा चोली सेट ऑनलाइन मिल जाएंगे।

ऐसे करें स्टाइल- यदि आप भारी लहंगा सिलवा रही हैं, तो ज्वेलरी नॉर्मल रखें और इसके साथ ही आप बालों को खोल सकते हैं या फिर पोनी भी बना सकती हैं।

शॉर्ट कढ़ाई वाला सूट (अनन्या पांडे)

अगर आप थोड़ा हैवी लुक चाहते हैं, तो आप विसर्जन के दौरान अनन्या पांडे का शॉर्ट कढ़ाई वाला सूट और नीचे सलवार भी पहन सकते हैं। वैसे यह आपकी मर्जी है कि स्लीव्स रखनी हैं या स्वीवलेस पहनना है। इसके साथ ही मैचिंग चुन्नी आपके लुक को और निखार सकती हैं।

ऐसे करें स्टाइल- आप अपने लुक को पूरा करने के लिए कान में बड़ी इयररिंग्स, मिनिमल मेकअप और बालों को खुला रख सकते हैं।

लाइट वेट व्हाइट सूट (रुहानिका धवन)

अगर आप गणेश विसर्जन के समय एकदम लाइटवेट एथनिक आउटफिट पहनना चाहते हैं, तो आप रुहानिका धवन का यह लुक ट्राई कर सकते हैं। जिसमें नीले रंग से कढ़ाई की गई है। यह सूट काफी हल्का और खूबसूरत है। ये आप सिल्वा सकती हैं और ऑनलाइन भी मंगा सकती हैं।

कैसे करें स्टाइल- अपने इस लुक को खास बनाने के लिए आप हेयर्स को ओपन रख सकते हैं और मिनिमल मेकअप लुक अपना सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Festival Capital of the World लुइसियाना में Jazz Fest और Food Culture का लें अनोखा आनंद

Bank Strike से पहले RBI का बड़ा कदम, 27 सितंबर रविवार को खुलेंगी सभी शाखाएं

AI के खतरों की आशंकाएं बढ़ा-चढ़ाकर बताई गईं, Global Ban संभव नहीं: Sridhar Vembu

विचारों का मतभेद सामान्य बात...SIR पर खुलासे पर चुनाव आयोग की सफाई 10 प्वाइंट में समझें