टीपू सुल्तान की मूर्ति पर जूतों की माला, कर्नाटक शहर में शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2024

कर्नाटक के रायचूर जिले में बुधवार को उस समय तनाव फैल गया, जब मैसूर के पूर्व शासक टीपू सुल्तान की तस्वीर को जूते की माला पहनाई गई। मुस्लिम समुदाय ने यातायात अवरुद्ध कर भारी विरोध प्रदर्शन किया और उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने सिरवार कस्बे में टायरों में भी आग लगा दी. बाद में चित्र से माला हटा दी गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया है कि वह 24 घंटे के भीतर बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी। इस आश्वासन के बाद धरना वापस ले लिया गया है। रायचूर के सिरवार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: पटाखे की फैक्ट्ररी में विस्फोट के मामले में मालिक समेत दो लोग गिरफ्तार

18वीं सदी के शासक कई वर्षों से कांग्रेस और भाजपा के बीच वाकयुद्ध के केंद्र में रहे हैं। मुस्लिम शासक को लेकर विवाद पहली बार 2016 में शुरू हुआ, जब तत्कालीन सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 10 नवंबर को उनके जन्मदिन को 'टीपू जयंती' के रूप में मनाना शुरू किया। हालाँकि, भाजपा ने इस कदम का विरोध किया और 2019 में राज्य में सत्ता में आने के बाद इसे रद्द कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर