Benefits of Eating Garlic: हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रामबाण औषधि है लहसुन, मिलेंगे कई फायदे

By अनन्या मिश्रा | Apr 26, 2025

आयुर्वेद में लहसुन को प्राकृतिक रूप से कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली एक औषधि के रूप में जाना जाता है। लहसुन में एलिसिन नामक महत्वपूर्ण तत्व मौजूद होता है, जोकि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इतना ही नहीं लहसुन ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने के साथ ही हार्ट को भी मजबूत करता है। इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लहसुन का सेवन करने के लाभ और इसके इस्तेमाल के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

लहसुन क्यों है फायदेमंद

इसे भी पढ़ें: Intimacy and Depression: हफ्ते में एक बार पार्टनर के साथ यौन गतिविधियों में शामिल होने से कम किए जा सकते हैं डिप्रेशन के लक्षण

लहसुन खाने के मुख्य फायदे

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करना

लहसुन का नियमित सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

आर्टरीज की सफाई

लहसुन का सेवन करने से ब्लड वेसेल्स में जमा फैट कम होता है, जिससे हार्ट स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

बीपी कंट्रोल करना

लहसुन का सेवन करने से बीपी कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।

एंटीऑक्सीडेंट गुण

लहसुन का सेवन करने से यह हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता और यह शरीर को डिटॉक्स करता है।

ब्लड सर्कुलेशन में सुधार

लहसुन ब्लड को पतला करता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।

डाइट में ऐसे करें शामिल

आप सुबह खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कलियां खा सकती हैं।

लहसुन को कुचलकर पानी में मिलाएं और फिर रातभर के लिए छोड़ दें, वहीं अगली सुबह खाली पेट यह पी लें। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर होता है।

आप दो-तीन कुचे हुए लहसुन को शहद में मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन करें। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

आप सलाद, सब्जी या सूप में लहसुन युक्त जैतून के तेल का इस्तेमाल करके खा सकते हैं।

वहीं आप दाल, चटनी और सब्जी में मिलाकर लहसुन को खा सकते हैं।

इन बातों का रखें खास ख्याल

अधिक लहसुन का सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है।

अगर आप ब्लड थिनर की दवा ले रहे हैं, तो आपको लहसुन खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

नियमित रूप से लहसुन का सेवन करने से हार्ट और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है।

लहसुन कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी बीमारियां रोकता है।

प्रमुख खबरें

Paper Leak पर छात्रों का हल्ला बोल, Jantar Mantar पर प्रदर्शन में Prakash Raj-Sonam Wangchuk का साथ

India vs Afghanistan Test: R Ashwin की नज़र Harsh Dubey पर, क्या मिलेगा डेब्यू का मौका?

Top 10 Breaking News 4 June 2026 | Malviya Nagar Hotel Fire | Amarnath Yatra | MBA Student Mysteriously Disappears Uttarakhand | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Rajnath Singh का Game Changer फैसला, सशस्त्र बलों को मिली रक्षा खरीद की Financial Freedom