रिलायंस की ओर से गैस नीलामी की डेट आगे खिसकी, अब 6 नवंबर को होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2019

नयी दिल्ली। केजी-डी6 गैस ब्लॉक में गैस के नए उत्पादन की नीलामी को रिलायंस इंडस्ट्रीज ने छह नवंबर तक खिसका दिया है। ऐसा उसने बोली लगाने वालों के अनुरोध पर किया है। पहले यह नीलामी 11 अक्टूबर को होनी थी। रिलायंस और उसकी ब्रितानी सहयोगी कंपनी बीपी ने पिछले महीने इसके लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। कंपनी की योजना केजी-डी6 ब्लॉक में आर-क्लस्टर क्षेत्र से प्रतिदिन 50 लाख मानक घन मीटर गैस उत्पादन की है। यह उत्पादन कार्य 2020 की दूसरी तिमाही से शुरू होना है।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने जीएसटी राजस्व बेहतर बनाने के सुझावों के लिये गठित की एक समिति

नीलामी दस्तावेजों के अनुसार पहले यह नीलामी 11 अक्टूबर को होनी थी। सूत्रों ने बताया कि अक्टूबर में त्यौहार और छुट्टियों के चलते कुछ बोली लगाने वालों के अनुरोध पर नीलामी की तारीख को छह नवंबर तक खिसका दिया गया है। बोली लगाने वालों से ब्रेंट कच्चे तेल के आधार पर गैस की दर, आपूर्ति की अवधि और गैस की मात्रा की जानकारी मांगी गयी थी।

इसे भी पढ़ें: पर्यटकों के लिये मध्यप्रदेश के 11 शहरों में सिटी वॉक फेस्टिवल में आयोजित होगा

 

प्रमुख खबरें

बिहार में कैसे लोगों को PM Modi का भाषण सुना रहे है तेजस्वी यादव, जानें क्या है रणनीति?

‘महाराष्ट्र के लुटेरों’ को लोकसभा चुनाव में राज्य का गौरव और साहस दिखेगा: Uddhav

T20 World Cup के लिए टीम इंडिया 21 मई को अमेरिका के लिए होगी रवाना, जानें पूरी डिटेल्स

Congress का 400 रुपये प्रति दिन की राष्ट्रीय न्यनूतम मजदूरी का वादा ही है असली 400 पार : Jairam Ramesh