USA: San Francisco में गैस विस्फोट से घरों को नुकसान, छह लोग घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2025

अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र के एक इलाके में बृहस्पतिवार को गैस विस्फोट के कारण भीषण आग लग गई, जिसके कारण छह लोग घायल हो गए। दमकल विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय निवासी ब्रिटनी माल्डोनाडो ने कहा, ‘‘हम घर में बैठे थे और अचानक... सब कुछ हिलने लगा। दीवारों से सामान गिरने लगा और जब हमने कैमरे में देखा तो ऐसा लग रहा था जैसे हम कोई युद्ध का वीडियो देख रहे हों।’’

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि घायल लोग कर्मचारी थे या निवासी और न ही उन्हें चोटों की गंभीरता का पता है। उन्होंने कहा कि इस विस्फोट में दो घर और एक अन्य इमारत सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

प्रमुख खबरें

सैकड़ों छात्रों के लिए माँ जैसी थीं, दिल्ली में इमारत गिरने के हादसे में दूसरों को बचाते हुए पार्वती ओझा ने गंवाई जान

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई! 19 करोड़ रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ थाईलैंड के 6 नागरिक गिरफ्तार

US Operation Checkmate | अमेरिका में ऑपरेशन चेकमेट के तहत 30 अवैध भारतीय ट्रक चालक गिरफ्तार, जल्द होंगे निर्वासित

India-Australia Relations | भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंध होंगे मजबूत! पीएम मोदी के दौरे में रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर रहेगा मुख्य फोकस