HSSC CET Mains: हरियाणा में 4,227 पदों पर बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू, फटाफट करें Apply

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 10, 2026

सरकारी नौकरी का सपना देखते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। अगर आप हरियाणा से है, तो बता दें कि बंपर वैकेंसी निकाली गई है। हरियाणा में 4,227 पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी के तहत की जाएगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) फेज-II ग्रुप-सी भर्ती  के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरु हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in के माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आपको बता दें कि, एग्जाम के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने ग्रुप C पदों के लिए CET फेज-I पास किया है।

 - इसके लिए उम्मीदवार को 10वीं पास के साथ ITI से लेकर बीएससी, एमएससी की डिग्री।

 - 10वीं या 12वीं में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवार की कम से कम न्यूनतम एज 18 साल और अधिकतम 42 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

सैलरी 

- 9,300- 34,800 रुपए प्रतिमाह

- इसके अतिरिक्त अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा

क्वालिफाइंग मार्क्स 

- सामान्य : 50% मार्क्स

- आरक्षित वर्ग : 40% मार्क्स

एग्जाम पैटर्न 

- ड्यूरेशन : 1 घंटा 45 मिनट

- कुल प्रश्न : 100

- प्रश्नों का प्रकार : एमसीक्यू

- निगेटिव मार्किंग : नहीं

कैसे करें आवेदन

- सबसे पहले आप हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।

- यदि आप ने अप्लाई करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर क्रिएट नहीं किया है, तो पहले New Registration करें।

- क्रिएट किए हुए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के लिए लॉग इन करें।

 - इसके बाद योग्या संबंधित सभी जानकारियों की डिटेल्स अपने सर्टिफिकेट्स के मुताबिक भरें।

 - अब आप सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फीस जमा करें।

-  फॉर्म सब्मिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें। 

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll: कांग्रेस प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Lakhimpur Kheri में निजी स्कूल परिसर में शिक्षिका की हत्या, प्रशासन ने जारी की 16 सूत्री सुरक्षा सूची

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal