कोटा में केमिकल कंपनी की गैस रिसाव से स्कूल में अफरातफरी, अचेत हुए 12 छात्र, अस्पताल में भर्ती

By अंकित सिंह | Feb 15, 2025

राजस्थान के कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में शनिवार को सीएफसीएल फैक्ट्री से अमोनिया गैस के रिसाव से कई छात्र बीमार पड़ गए। रिसाव से गढ़ेपान गांव के सरकारी स्कूल के छात्र प्रभावित हुए हैं। बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से छह की हालत गंभीर थी। न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक, आशुतोष शर्मा ने बताया ति जिन छात्रों को यहां रेफर किया गया था, उनकी हालत स्थिर थी। हमने उनका प्राथमिक उपचार किया और जेके लोन अस्पताल में रेफर किया। किसी की भी हालत गंभीर नहीं थी।

इसे भी पढ़ें: राजस्थान: महाकुंभ से श्रद्धालुओं को ले जा रही बस ने ट्रक को टक्कर मारी, तीन यात्रियों की मौत

सीएफसीएल एक फैक्ट्री है जो यूरिया खाद का उत्पादन करती है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, प्रभावित छात्रों का पहले फैक्ट्री परिसर में संचालित अस्पताल में इलाज किया गया। यह भी पता चला कि कुछ छात्राएं स्कूल परिसर में पानी लेने गई थीं, तभी उन्हें घुटन और बेचैनी महसूस होने लगी। उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने स्कूल स्टाफ को सांस लेने में दिक्कत के बारे में बताया। खबर मिलने पर कोटा जिला कलेक्टर रवींद्र गोस्वामी घटनास्थल पर पहुंचे और फैक्ट्री और उपखंड प्रशासन से जानकारी जुटाई। 

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी

Bahraich Crime: महिला डॉक्टर बनकर तस्वीरें लीं, 5.20 लाख वसूले, आरोपी गिरफ्तार

नंदीग्राम उपचुनाव में Congress प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर भड़के Rahul Gandhi