राजस्थान के धौलपुर में सड़क हादसे में देवर-भाभी समेत तीन लोगों की मौत

road accident
प्रतिरूप फोटो
ANI

पुलिस ने बताया कि परिवार आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। मनियां के थाना प्रभारी रामनरेश ने बताया कि मृतकों की पहचान विकास (22), नाथो (21) और अनुष्का (8) के रूप में की गयी है।

राजस्थान के धौलपुर जिले में बुधवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार देवर-भाभी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार इस हादसे में डेढ़ साल का बच्चा सकुशल बच गया।

पुलिस ने बताया कि परिवार आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। मनियां के थाना प्रभारी रामनरेश ने बताया कि मृतकों की पहचान विकास (22), नाथो (21) और अनुष्का (8) के रूप में की गयी है। विकास अपनी भाभी नाथो और चचेरी बहन अनुष्का के साथ दंडोली गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़