मंदसौर शहर में बनेगा गैस संचालित शवदाह गृह

By दिनेश शुक्ल | May 29, 2021

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर में जल्द ही गैस विद्युत शवदाह गृह स्थापित होने जा रहा है। आयुक्त उज्जैन संभाग ने बताया कि प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग के द्वारा एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरों में गैस विद्युत शवदाह गृह स्थापित करने के निर्देश दिए थे।

इसे भी पढ़ें: छेड़छाड़ से तंग आकर नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, तीन पर केस दर्ज

जिसमें सिंधी समाज द्वारा विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया एवं कलेक्टर मनोज पुष्प के मार्गदर्शन में जनभागीदारी अंतर्गत स्थानीय मुक्तिधाम के सम्पूर्ण विकास व सौंदर्यीकरण की योजना के लिए सिंधी समाज द्वारा  5 लाख रूपये की राशि का चेक कलेक्टर कार्यालय में विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया की उपस्थिति में कलेक्टर को भेंट किया। साथ ही  3 लाख रूपये गैस आधारित शवदाह गृह हेतु राशि भेंट की गई। इस तरह कुल  8 लाख रूपये मुक्तिधाम हेतु प्रशासन को दिए गए है। 

प्रमुख खबरें

Bengaluru की Startup Pronto पर बड़ा आरोप, AI Training के लिए घरों में हो रही Video Recording?

USA में भारतीय सेना का जलवा, Gulveer Singh ने National Record तोड़कर जीता सिल्वर मेडल

Harry Kane की हैट्रिक ने दिलाई Bayern Munich को डबल ट्रॉफी, एक सीजन में दागे रिकॉर्ड 61 गोल।

IPL 2026 Playoffs की तस्वीर साफ, Rajasthan की एंट्री के साथ ये Top-4 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी