Tirupati में गैस टैंकर में विस्फोट, दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2025

आंध्र प्रदेश के वेलमपाडु में बुधवार कोएक टाइल फैक्टरी में एक गैस टैंकर में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्री कालाहस्ती उप-विभागीय पुलिस अधिकारी नरसिम्हा मूर्ति ने बताया कि तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) से भरे जाने वाले बड़े टैंकर में सुबह करीब 11.30 बजे उस समय विस्फोट हो गया, जब उसमें नाइट्रोजन गैस प्रवाहित करके रिसाव की जांच की जा रही थी। मूर्ति ने पीटीआई- को बताया, टैंकर में विस्फोट होने से दो श्रमिकों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।

टैंकर में विस्फोट उस समय हुआ जब रिसाव की जांच के लिए नाइट्रोजन गैस प्रवाहित की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि दोनों श्रमिकों की मौत सिर में चोट लगने से हुई और इस सिलसिले में मामला दर्ज किया गया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

इधर बजट पेश, उधर आई बड़ी खुशखबरी! IMF ने ग्लोबल ग्रोथ में भारत को US से रखा आगे, मस्क बोले- शक्ति का संतुलन बदल रहा है

T20 World Cup 2026 में खेलेगा पाकिस्तान, पर Colombo में Team India से भिड़ने से किया इनकार!

अमेरिका में एक बार फिर से सरकार का शटडाउन! ट्रंप की नीतियों के कारण अटका फंडिंग बिल

ड्रैगन का ब्रोकर बना पाकिस्तान, मुस्लिम देशों को चिपका रहा चीनी फाइटर जेट