गौहर खान ने कंटेंट को लेकर बोली बड़ी बात, कहा- ऑनस्क्रीन बोल्ड सीन्स करना पसंद नहीं है

By रेनू तिवारी | Jan 07, 2021

एक्ट्रेस गौहर खान हाल ही में शादी के बंधन में बंधी है। कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुकीं गौहर खान पिछले कुछ समय से पर्दे पर नजर नहीं आयी। बिग बॉस 14 में उन्होंने बतौर सीनियर एंट्री की थी। वह अब जल्द ही सैफ अली खान की मोस्ट अवेटिड वेब सीरीज तांडव में भी जर आने वाली है। एक इंटरव्यू में गौहर खान ने अपनी जिंदगी के बारे में बात करते हुए कई बाते बताई है।

इसे भी पढ़ें: विश्वभर में भारतीय साड़ी को नयी पहचान देने वाले फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन 

गौहर खान ने कहा कि इस समय कंटेंट को लेकर काफी तरह की चीजें सामने आ रही है। एक एक्ट्रेस के तौर पर मैं कोई भी रोल निभाने से पहले किरदार को बढ़ती हूं। मैं बहुत क्लीयर हूं। मुझे भले काम मिले या न मिले बोल्ड सीन करने में सहज महसूस नहीं करती हूं, इस लिए ऐसे रोन नहीं करूंगी। एक्ट्रेस के तौर पर मैं अपने फैंस को क्वालिटी कंटेंट देना चाहती हूं। इस लिए  मैं ग्लैमरस और बोल्ड सीन नहीं करना चाहती।

हाल ही में गौहर खान ने अपने बॉयफ्रेंड से 25 दिसंबर को 2020 को शादी की। गौहर ने लॉकडाउन में घर पर काफी क्रिएटिव चीजें भी की, जिनकी तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह