Himanta Biswa Sarma पर बरसे गौरव गोगोई, कहा- अपने राजनीतिक हित के लिए पूर्वोत्तर की अखंडता का त्याग कर दिया

By अंकित सिंह | Jul 24, 2023

मणिपुर हिंसा को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। मणिपुर में पिछले 2 महीने से ज्यादा वक्त से हिंसा हो रही है। लगातार हिंसा की खबरें आती रही हैं। संसद में भी मणिपुर पर संग्राम मचा हुआ है। इन सबके बीच कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति पूर्वोत्तर के अन्य हिस्सों में फैल रही है और अगर मणिपुर के सीएम को पहले महीने में ही अपने पद से इस्तीफा देने के लिए कहा जाता तो यह इतना हिंसक मोड़ नहीं लेता। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रधानमंत्री मणिपुर के मुख्यमंत्री का लगातार समर्थन कर रहे हैं, जिससे हालात और खराब हो गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Gyanvapi ASI Survey और Oppenheimer में सेक्स सीन में श्लोक संबंधी मुद्दों पर VHP प्रमुख का साक्षात्कार

एनईडीए निष्क्रिय 

गौरव गोगोई ने कहा कि अब, पूरा पूर्वोत्तर एक विभाजित क्षेत्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनईडीए निष्क्रिय हो गया है, यह नॉर्थ ईस्ट डिवाइड अलायंस बन गया है, जिसके प्रमुख - असम के सीएम - ट्विटर पर व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने अपने राजनीतिक हित के लिए, पूर्वोत्तर की अखंडता का त्याग कर दिया है, पूर्वोत्तर में मौजूद भाईचारे का त्याग कर दिया है। हिमंत बिस्वा सरमा पर हमला जारी रखत हुए गोगोई ने कहा कि अपने लंबे सीवी में उन्होंने काफी बदलाव किए हैं। उन्होंने पार्टियां बदलीं, राजनीतिक गुरु बदले। एक दिन वह कांग्रेस हैं, दूसरे दिन वह भाजपा हैं। दो साल बाद शायद वह बीजेपी को भी नहीं रखेंगे। यही उसका चरित्र है, वह बदलता रहेगा। ये मत सोचिए कि बीजेपी में स्थिर हैं। एक दिन वह बीजेपी को भी बदल देंगे। 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: Modi से सत्ता छीनकर क्या फिर से देश में रिमोट कंट्रोल PM लाना चाहती है Congress

Himanta ने बताया क्यों बदला था ट्विटर बायो

असम के मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि अपने पिछले बायो में, मैंने असम, भारत का उल्लेख किया था। हालाँकि, इंडियन नेशनल कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी तक की अपनी यात्रा के बाद मैं इसे अपडेट करना भूल गया। उन्होंने कहा कि अब, मैंने गर्व से अपना बायो बदलकर असम, भारत कर लिया है। कांग्रेस के कुछ मित्र मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने अपना बायो क्यों बदला। मुझे आशा है कि यह स्पष्टीकरण उन्हें संतुष्ट करेगा। वहीं, अपने पहले ट्वीट में हमारा सभ्यतागत संघर्ष इंडिया और भारत के इर्द-गिर्द केंद्रित है। अंग्रेजों ने हमारे देश का नाम इंडिया रखा। हमें खुद को औपनिवेशिक विरासतों से मुक्त करने का प्रयास करना चाहिए। हमारे पूर्वज भारत के लिए लड़े और हम भारत के लिए काम करते रहेंगे। 

प्रमुख खबरें

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण