गौरव गोगोई का आरोप, तृणमूल नहीं चाहती राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2019

कोलकाता। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने राहुल गांधी के नेतृत्व को कमतर करने की कोशिश के लिये तृणमूल कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी उन्हें देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहती। तृणमूल कांग्रेस द्वारा कोलकाता में विशाल रैली का आयोजन किये जाने के कुछ दिन बाद गोगोई की यह टिप्पणी आई है। हालांकि इस आयोजन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अभिषेक मनु सिंघवी ने दूसरे दलों के नेताओं के साथ शिरकत की थी।

यह भी पढ़ें: ‘चौकीदार’ ने अम्बानी को दिये वायुसेना के 30 हजार करोड़ रुपये: राहुल

पश्चिम बंगाल के लिये पार्टी प्रभारी गोगोई ने कहा, “हाल में, तृणमूल कांग्रेस ने विपक्षी रैली का आयोजन किया था। लेकिन उन्हें राहुल गांधी से परेशानी है। वे उन्हें देश के अगले प्रधानमंत्री के तौर पर नहीं देखना चाहते। लेकिन मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। केंद्र में अगली सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी।”

प्रमुख खबरें

24 घंटे में... PM मोदी की तस्वीर से जुड़ा क्या है मामला, जिसपर सौरव दास-अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका को हाईकोर्ट से मिला नोटिस

झारखंड की IAS Pooja Singhal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं रुकेगा मनी लॉन्ड्रिंग केस

Switzerland-Delhi Flight: नशे में धुत्त पाया गया एयर इंडिया का को-पायलट, ड्यूटी से हटाकर भेजा भारत

यकीन नहीं हो रहा, Mushtaq Khan को याद कर भावुक हुए Rajpal Yadav