Gaurav Khanna ने Khatron Ke Khiladi 15 को कहा अलविदा, जीत के बाद भी क्यों लिया ये फैसला?

By एकता | Sep 14, 2026

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। शो के हर एपिसोड में खतरनाक स्टंट और प्रतियोगियों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच गौरव खन्ना ने शो को लेकर ऐसा फैसला लिया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। गौरव ने बाहर होने वाला मुकाबला जीतने के बाद भी खुद शो छोड़ने का फैसला किया।

गौरव ने कहा कि वह किसी ऐसे प्रतियोगी की जगह नहीं लेना चाहते जो पूरी तरह से तैयार है। उनका कहना था कि अगर वह शारीरिक रूप से पूरी तरह ठीक नहीं हैं तो किसी और योग्य प्रतियोगी की जगह लेना सही नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने अपने हाथों से बनाई गणपति की मूर्ति, Kareena Kapoor ने दिखाई घर के बप्पा की झलक

जीतने के इरादे से आए थे गौरव

गौरव खन्ना ने भावुक होते हुए कहा कि वह शो में जीतने के इरादे से आए थे। उन्होंने रोहित शेट्टी से कहा कि इस शो का हिस्सा बनना और उनसे मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। वह जीतकर जाना चाहते थे, लेकिन अब अपनी सेहत को देखते हुए शो से बाहर होने का फैसला कर रहे हैं।

उन्होंने अपने सभी साथियों से भी माफी मांगी और कहा कि उनका मकसद किसी को निराश करना नहीं था। गौरव का यह फैसला देखकर शो में मौजूद बाकी प्रतियोगी भी भावुक हो गए।

इसे भी पढ़ें: Mookuthi Amman 2 का धमाकेदार टीज़र रिलीज़: Nayanthara ने फिर धारण किया 'महाशक्ति' का अवतार, दिवाली पर होगी रिलीज़

रोहित शेट्टी ने किया गौरव का समर्थन

गौरव खन्ना के फैसले पर रोहित शेट्टी ने भी उनका साथ दिया। उन्होंने साफ कहा कि किसी के स्वास्थ्य को खतरे में नहीं डाला जा सकता। वहीं, शो से जाने से पहले रुहानिका धवन ने गौरव को गले लगाया। गौरव ने भी उन्हें आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख खबरें

Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त

Ahmedabad Airport पर 13 करोड़ का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो तस्कर पकड़े गए

UPSSSC PET 2026 संपन्न, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

MP Foundation Day पर बोले CM Mohan Yadav, कई क्षेत्रों में देश में आगे है राज्य