By निधि अविनाश | Apr 13, 2022
अडानी समूह के गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर उद्यमियों के 100 अरब डॉलर के क्लब में शामिल हो गए हैं। बता दें कि अडानी दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। अडानी की कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त उछाल आने के बाद अडानी की संपत्ति में पिछले कुछ दिनों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग बिलियनर्स इंडेक्स के अनुसार, गौतम अडानी की कुल नेटवर्थ इस समय 118 बिलियन डॉलर हो गई है। वह रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।बता दें कि बीएसई और एनएसई पर उनकी सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा किए गए मजबूत प्रदर्शन के दम पर अडानी की संपत्ति में तेजी आई है।