मुकेश अंबानी को पीछे छोड़, गौतम अडानी बने एशिया के सबसे अमीर आदमी

By टीम प्रभासाक्षी | Nov 25, 2021

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब अपने नाम कर लिया है। इससे पहले गौतम अडानी दूसरे नंबर पर थे। ब्लूमबर्ग के मुताबिक 91 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अभी तक एशिया के सबसे अमीर आदमी थे।

 

इसे भी पढ़ें: मुकेश अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, टैक्सीवाले से लोकेशन पूछ रहे थे दो संदिग्ध

 

गौतम अडानी की संपत्ति 88.8 अरब डॉलर आंकी गई है।सालाना आधार पर गौतम अडानी की संपत्ति में 55 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जबकि इस अवधि में मुकेश अंबानी की संपत्ति केवल 14.3 अरब डॉलर ही बढ़ी है। मुकेश अंबानी की संपत्ति में गिरावट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर आए दबाव के कारण आई है। अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी बनी हुई है। अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 1757.70 रुपये, अडानी पोर्ट का शेयर 4.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 764.75 रुपये पर कारोबार कर रहा था।अडाणी ग्रीन और अडाणी टोटल गैस के शेयरों में भी रिकवरी आई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि निवेश के लिहाज से अडाणी एंटप्राइजेज ही सबसे बेहतर ऑप्शन दिखता है। हालांकि, इसमें 10 से 15 फीसदी के स्विंग की उम्मीद हर समय रहती है, इस बात को भी उन्हें ध्यान में रखना चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सऊदी अरामको के साथ सौदे पर नए सिरे से काम शुरू किया


दूसरी तरफ, सऊदी अरामको के साथ डील टूटने के बाद रिलायंस के शेयरों पर दबाव देखा जा रहा है। इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि रिलायंस का शेयर आज मिड सेशन तक अच्छा कर रहा था, लेकिन आखिरी घंटे में इसमें तेज गिरावट आ गई। इससे पिछले दिन मंगलवार के बाजार का बंद को देखें, तो गौतम अडाणी का ग्रुप 88.8 बिलियन डॉलर पर था. जबकि, रिलायंस 91 बिलियन डॉलर पर रहा था. अडाणी ग्रुप के शेयरों में बढ़ोतरी, खासकर अडाणी पोर्ट्स और अडाणी एंटरप्राइजेज, गौतम अडाणी ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल Saudi Aramco के साथ डील टूटने के बाद से लगातार तीसरे दिन रिलायंस के शेयर में गिरावट देखी गई. रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.44 फीसदी की गिरावट के साथ 2351.40 रुपये पर बंद हुआ है। 


प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress