Gautam Adani की कंपनी ने की बड़ी डील, देश की ताकत बढ़ाने के लिए समुद्र में दिखेगा जलवा

By रितिका कमठान | May 19, 2025

भारत की समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए अडानी डिफेंस और एयरोस्पेस ने 18 मई को अमेरिकी कंपनी स्पारटन के साथ साझेदारी की है। स्पार्टन मूल रूप से एल्बिट सिस्टम्स ग्रुप की कंपनी है। अब स्पार्टन भारत में अडानी डिफेंस और एयरोस्पेस की मदद करेगी। दोनों कंपनियां मिलकर एंटी सबमरिन वारफेयर सिस्टम्स को असेंबल करने में साझेदारी से काम करेंगी।

भारत में बनेगा हाई टेक सिस्टम

जानकारी के मुताबिक अब भारत में सुनोबॉय व अन्य एंटी सबमरीन वॉरफेयर सिस्टम निर्मित किए जाएंगे। आत्मनिर्भर भारत व मेक इन इंडिया के तहत ये सिस्टम भारत में बनाए जा रहे है। ये पहला मौका है जब भारत में कोई प्राइवेट कंपनी नौसेना को सुनोबॉय उपलब्ध कराएगी।

 

जानें सुनोबॉय के बारे में

बता दें कि सुनोबॉय एक बेहद मॉडर्न व अत्याधुनिक डिवाइस होती है। ये समुद्र के नीचे दुश्मन की पनडुब्बियों को डिटेक्ट करने में मदद करती है। इसके अलावा ये लोकेट व ट्रैक करने में भी बहुत सहायक साबित होती है। भारतीय नौ सेना की अंडर सी डोमेन अवेयरनेस क्षमताओं को बढ़ाने में ये सिस्टम बेहद सहायक होता है। इस सिस्टम के जरिए नौसेना की सुरक्षा, गश्त व कैरियर स्ट्राइक ग्रुप्स की रक्षा की जाती है। भारत अब तक इस तकनीक तो विदेश से मंगवाता था।

ऐसे में भारत की निर्भरत विदेशी कंपनियों पर अधिक रहती थी। वहीं अब अडानी डिफेंस इस तकनीक को देश में ही तैयार कर मेड इन इंडिया को भी मजबूती दे रही है। बता दें कि भारतीय नौसेना और स्पार्टन पहले से भी साथ में काम कर रहे है। वहीं अडानी डिफेंस के साथ स्पार्टन की नई साझेदारी के जरिए मेड इन इंडिया को मजबूती मिलेगी। डिफेंस तकनीक में भी आत्मनिर्भरता अधिक होगी।

प्रमुख खबरें

वो एक पासा जो पलट देगा पूरी बाजी! UP में नए सर्वे से अखिलेश या योगी कौन खुश होंगे बहुत?

OALP 10 और OALP 11 में Bidding की तारीख बढ़ी, अब 10 दिसंबर तक जमा होंगी बोलियां

दीपावली बाद Delhi में बढ़ा Air Pollution, पराली और सियासत सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें

KL Rahul की बहुमुखी प्रतिभा पर बोले Sitanshu Kotak, टेस्ट और ODI में टीम के अहम खिलाड़ी