मुकेश अंबानी लगातार 10वें साल एशिया के सबसे अमीर कारोबारी, दूसरे नंबर पर गौतम अडानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 01, 2021

मुंबई। अडानी समूह के कारोबारी गौतम अडानी की संपत्ति पिछले एक साल में एक हजार करोड़ रुपये प्रति दिन के हिसाब से 3,65,700 करोड़ रुपये बढ़ गई। इस दौरान भारत में 179 और लोग अति धनाढ्यों की सूची में शामिल हुये। वर्ष के दौरान देश में ऐसे अति धनाढ्यों की संख्या 1,000 के आंकड़े को पार कर गई। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। सूची में हालांकि, मुकेश अंबानी 7,18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ लगातार दसवें साल सबसे शीर्ष स्थान पर बने हुये हैं। भौगोलिक रूप से ये धनी लोग पांच नये शहरों से आये हैं, जिससे इस तरह के शहरों की कुल संख्या 119 तक पहुंच गई। वहीं इन अति-धनी 1,007 व्यक्तियों ने 2021 में कुल मिलाकर 51 प्रतिशत अधिक धन जोड़ा। इस वर्ष औसत संपत्ति में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वर्ष के दौरान कोरोना वायरस महामारी के कारण हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हुई।

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में गिरावट! सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी भी नीचे

वही अगले स्थान पर एसपी हिंदुजा और परिवार हैं, जिनकी संपत्ति एक साल के दौरान 53 प्रतिशत बढ़कर 2,20,000 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एलएन मित्तल और आर्सेलर मित्तल के परिवार की संपत्ति 187 प्रतिशत बढ़कर 1,74,400 करोड़ रुपये हो गई। साइरस पूनावाला और परिवार 1,63,700 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर है, उनकी संपत्ति में इस दौरान 74 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हुरुन इंडिया के प्रबंध निदेशक अनस रहमान जुनैद ने कहा कि संपत्ति की गणना 15 सितंबर, 2021 तक की है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में अमीरों की संख्या 2011 में केवल 100 से 10 गुना आगे निकल कर इस साल 1,007 तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि इस हिसाब से अगले पांच साल के दौरान देश में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति वालों की संख्या तीन हजार तक पहुंच जायेगी।

इसे भी पढ़ें: अब शेयरों की तरह सोने का भी होगा कारोबार! जानें कैसे काम करेगा यह सिस्टम

हुरुन इंडिया की ताजा सूची में शीर्ष दस में चार नए चेहरे भी हैं, जिसमे आर्सेलर मित्तल के स्टील टाइकून लक्ष्मी मित्तल, आदित्य बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला और कैलिफोर्निया स्थित क्लाउड कंप्यूटिंग के जय चौधरी और साइबर सुरक्षा कंपनी ज़स्केलर शामिल हैं। वही महिलाओं के तौर पर इस सूची में गोदरेज समूह परिवार की तीसरी पीढ़ी की सदस्य स्मिता वी कृष्ण 31,300 करोड़ रुपये के साथ सबसे अमीर महिला हैं। उनकी दौलत में हालांकि तीन प्रतिशत की कमी आई है। इसके बाद दूसरे पायदान पर 28,200 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ किरण मजूमदार-शॉ हैं, जो सूची में सबसे अमीर महिला है। उनकी संपत्ति में भी 11 प्रतिशत की कमी आई है। अति-अमीरों की सूची में शामिल 1,007 अमीरों में 255 का घर देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में हैं। इसके बाद दिल्ली में 167 और बेंगलुरु में 85 अति अमीरों का घर हैं।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter