Gautam Adani Birthday: सेल्फ मेड करोड़पति हैं गौतम अडानी, आज मना रहे अपना 63वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jun 24, 2025

आज यानी की 24 जून को अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं। अडानी ग्रुप को शून्य से शिखर पर पहुंचाने के पीछे गौतम अडानी की कड़ी मेहनत है। उन्होंने एक मिडिल क्लास फैमिली से निकलकर अपने दम पर इतना बड़ा कारोबार खड़ा किया और उनका कारोबार देश-विदेश में कई सेक्टर में फैला है। गौतम अडानी ने कई चुनौतियों से जूझते हुए अडानी ग्रुप को देश के सबसे बड़े कारोबारी ग्रुप टाटा और रिलायंस को टक्कर दिया। इसलिए गौतम अडानी को सेल्फ मेड करोड़पति कहा जाता है। उन्होंने यह तमगा महज 20 साल की उम्र में हासिल कर लिया था।


जन्म और परिवार

अहमदाबाद के गुजराती जैन फैमिली में 24 जून 1962 को गौतम अडानी का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम शांतिलाल अडानी और मां का नाम शांताबेन अडानी था। जोकि अडानी टेक्सटाइल बिजनेस को बढ़ाने के लिए थराड कस्बे से अहमदाबाद जाकर बस गए थे। लेकिन गौतम अडानी कपड़ों का व्यापार नहीं करना चाहते थे।


गौतम अडानी हीरा कारोबार के लिए मुंबई आ गए। उन्होंने मुंबई में महिंद्रा ब्रदर्स के साथ हीरा छांटने वाले के रूप में काम करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने हीरा ब्रोकरेज स्थापित की और सिर्फ 100 घंटेमें 6,000 करोड़ रुपए की डील करके अपना सिक्का जमाया। इसके बाद वह धीरे-धीरे अडानी ग्रुप पोर्ट से लेकर एफएमसीजी तक करीब 10 लिस्टेड कंपनियों वाला बड़ा कारोबारी समूह बन गया है।


ताज होटल में फंस गए थे अडानी

जब मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमले के दौरान ताज होटल में खाना खा रहे थे, उस दौरान गौतम अडानी ने तहखाने में छिपकर अपनी जान बचाई थी। वहीं साल 1998 में 15 लाख डॉलर की फिरौती के लिए गौतम अडानी का अपहरण कर लिया गया था। हाल ही में एक बार फिर से गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Microsoft का India में Mega Plan, 2 करोड़ लोगों को मिलेगी मुफ़्त AI Training

Abhishek Sharma फ्लॉप, टॉप ऑर्डर फेल! T20 World Cup में South Africa से हार के बाद बढ़ी Team India की मुश्किलें

Super 8 में Team India की हार पर मंथन, खराब Strategy से लेकर Playing XI पर उठे गंभीर सवाल

David Miller के तूफान में उड़ी Team India, South Africa से हार के बाद Semifinal की राह बेहद मुश्किल