गौतम अडानी समूह ने 10.5 अरब डॉलर में खरीदा ACC और अंबुजा सीमेंट्स में होल्सिम की हिस्सेदारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 16, 2022

नयी दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडाणी के समूह ने रविवार को कहा कि उसने भारत में होलसिम लिमिटेड के कारोबार में 10.5 अरब डॉलर में नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल करने का सौदा किया है जिससे समूह का सीमेंट क्षेत्र में प्रवेश होगा। अडाणी समूह संबंधित संपत्तियों के साथ अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड का 63.1 प्रतिशत अधिग्रहण करेगा। अंबुजा की स्थानीय सहायक कंपनियों में एसीसी लिमिटेड भी शामिल है।

इसे भी पढ़ें: किम जोंग उन के लॉकडाउन का असर हुआ बेअसर, बढ़ रही हैं बुखार से मरने वालों की संख्या

बयान में कहा गया, ‘‘अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी के लिए होलसिम की हिस्सेदारी और खुली पेशकश पर विचार का मूल्य 10.5 अरब डॉलर है, जो इसे अडाणी समूह द्वारा अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण बनाता है और बुनियादी ढांचे और सामग्री के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा विलय और अधिग्रहण लेनदेन है।’’ होलसिम ने एक बयान में कहा, ‘‘अंबुजा सीमेंट के लिए शेयर कीमत 385 रुपये और एसीसी के लिए शेयर कीमत 2,300 रुपये की इसी पेशकश की कीमत होलसिम के लिए 6.4 अरब सीएचएफ (स्विस फ्रैंक) की नकद आय में तब्दील हो जाती है।’’ अडाणी समूह ने पिछले कुछ वर्षों में बंदरगाहों, बिजली संयंत्रों और कोयला खदानों के अपने मुख्य व्यवसाय से अलग हवाई अड्डों, डेटा केंद्रों और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में प्रवेश कर विविधता लाई है।

समूह ने पिछले साल सीमेंट क्षेत्र में दो सहायक कंपनियों अडाणी सीमेंटेशन लिमिटेड और अडाणी सीमेंट लिमिटेड की स्थापना की थी। अडाणी सीमेंटेशन लिमिटेड गुजरात के दहेज और महाराष्ट्र के रायगढ़ में दो सीमेंट इकाइयां स्थापित करने की योजना बना रही है। दुनिया की सबसे बड़ी सीमेंट निर्माता होलसिम ने पिछले महीने यहां लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद देश से बाहर निकलने की घोषणा की थी। दो सूचीबद्ध कंपनियों एसीसी और अंबुजा के माध्यम से कंपनी के पास 6.6 करोड़ टन प्रति वर्ष उत्पादन क्षमता (एमटीपीए) है।

प्रमुख खबरें

डरावने लुक के बाद मिलता है तुरंत ग्लो, Shenaz Treasury ने बताया Vampire Facial का सच

Rahul Gandhi को BJP की चुनौती: JPSC Scam पर ट्वीट नहीं, CM हाउस के बाहर धरना दो

फिल्मों के लिए शादी कुर्बान... जब Trisha Krishnan ने सगाई तोड़कर चुना था अपना करियर

गौरव गोगोई का Amit Shah पर हमला: कुंभकर्ण जैसी नींद में थे Home Minister, संसद से नदारद रहे